समर्थन मूल्य में 54583 किसानों से अब तक हुई 356192 टन धान की खरीद

किसानों को उनकी उपज का अधिकतम मूल्य देने के लिए जिले भर में गोदाम स्तर पर बनाए गए निर्धारित खरीदी केन्द्रों में एक दिसम्बर से धान का उपार्जन किया जा रहा है। धान का उपार्जन सहकारी समितियों द्वारा किया जा रहा है। जिले में अब तक 54583 किसानों से 356192 टन धान का उपार्जन किया गया है। इसके लिए किसानों को 777 करोड़ 57 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। किसानों को उनके बैंक खाते में अब तक 449 करोड़ 2 लाख 55 हजार रुपए का भुगतान किया जा चुका है। खरीदी गई धान में से अब तक 291720 टन का परिवहन करके सुरक्षित भण्डारण कराया गया है। अब तक 62665 किसानों ने उपार्जन के लिए स्लॉट बुक किए हैं। उपार्जित धान खरीदी केन्द्रों से मिलिंग के लिए मिलर्स को दी जा रही है। इसके लिए सभी खरीदी केन्द्रों से निकटवर्ती धान मिलों की मैपिंग की गई है। शेष बची हुई धान का गोदामों में सुरक्षित भण्डारण कराया जा रहा है। पंजीकृत किसानों से 19 जनवरी तक समर्थन मूल्य पर धान की खरीद की जाएगी। 

जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन जारी

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now