भूमि-अधिग्रहण की कार्यवाही समय-सीमा में पूर्ण करने के उप मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि बरगी परियोजना का पानी सतना में आगामी रबी के पूर्व पहुँचना सुनिश्चित करना है। इस हेतु सभी राजस्व अधिकारी भू-अर्जन एवं मुआवज़ा वितरण की कार्यवाही निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करें। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि रीवा में संभागीय बैठक में इस आशय के निर्देश दिये गये थे। सभी संबंधित अधिकारी अपनी ज़िम्मेदारियों को तय सीमा में पूर्ण करने हेतु नियमित रूप से समीक्षा करें। उप मुख्यमंत्री ने विभिन्न ज़िलों के लंबित अधिग्रहण मामलों की ज़िलावर समीक्षा की और प्रगति की जानकारी प्राप्त कर निर्देश दिये।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने मंत्रालय से वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से बरगी व्यपवर्तन परियोजना की प्रगति की समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री ने एनवीडीए के अधिकारियों से कार्य की भौतिक प्रगति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने परियोजना अन्तर्गत टनल निर्माण कार्य, नहर की वितरक शाखाओं की प्रगति की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिये। बैठक में वीसी के माध्यम से कटनी, मैहर, सतना और पन्ना के कलेक्टर, मंत्रालय से ईएनसी एनवीडीए श्री प्रमोद कुमार शर्मा सहित विभागीय अधिकारी शामिल हुए।

युवा दिवस में 11 जनवरी को सभी विकासखण्डों में कबड्डी एवं वालीबाल प्रतियोगिता

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now