कलेक्टर ने सीएम राइज स्कूल भवन निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने सिरमौर मुख्यालय में 33 करोड़ 39 लाख रुपए की लागत से बनाए जा रहे सीएम राइज स्कूल निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सीएम राइज स्कूल निर्माण की परिकल्पना शासन की अति महत्वाकांक्षी योजना है। इसके निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। पूरी गुणवत्ता के साथ नियत समय में दिए गए ड्राइंग डिजाइन के अनुसार भवन निर्माण का कार्य कराया जाए। उन्होंने कहा कि इस विद्यालय भवन के निर्माण में जो राशि खर्च हो रही है उसके बाद इस भवन के बन जाने से यह भव्य भी दिखना चाहिए। उन्होंने विद्यालय भवन में क्लासरूम, प्रयोगशाला कक्ष, प्लेग्राउण्ड तथा पार्किंग के साथ ही प्रवेश एवं निकास के लिए बनाए जा रहे दो बड़े द्वार के निर्माण कार्य के बारे में अधिकारियों से विस्तार से जानकारी ली। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ सौरभ सोनवणे एवं विद्यालय के प्राचार्य तथा निर्माण एजेंसी लोक निर्माण विभाग पीआईयू के अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर के औचक निरीक्षण में खरीदी कार्य में लापरवाही बरतने पर खरीदी केंद्र हटाने के निर्देश

Leave a Comment

और पढ़ें
error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now