अज्ञात 28 वर्षीय महिला की लाश मिलने से मचा हड़कंप

रीवा जिले के जनेह थाना अंतर्गत गढ़ी चौकी के घटेहा के महातिया के पास में लगभग 28 वर्ष की अज्ञात महिला का शव मिला, शव को पहली बार ग्रामीणों ने देखा इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर गढ़ी चौकी प्रभारी राहुल सोनकर, आरक्षक विभव शुक्ला, धनंजय यादव, ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि रामू पांडे सहित पुलिस बल मौजूद रहा। पहले पुलिस ने आसपास के लोगों से तफ्तीश की जब अज्ञात शव की शिनाख्ती नहीं हो पाई तो पुलिस द्वारा प्रेस नोट जारी कर आम जनता से मदद चाही गई है। इस सम्बन्ध में सम्बंधित संपर्क सूत्र भी साझा किये गए हैं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now