जिले में अब तक 110147.05 टन धान की खरीद

किसानों को उनकी उपज का अधिकतम मूल्य देने के लिए जिले भर में गोदाम स्तर पर बनाए गए निर्धारित खरीदी केन्द्रों में एक दिसम्बर से धान का उपार्जन किया जा रहा है। धान का उपार्जन सहकारी समितियों द्वारा किया जा रहा है। जिले में अब तक 18263 किसानों से 110147.05 टन धान का उपार्जन किया गया है। इसके लिए किसानों को 24045.1 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। किसानों को शीघ्र ही उनके बैंक खाते में राशि का भुगतान किया जाएगा। अब तक 39909 किसानों ने उपार्जन के लिए स्लॉट बुक किए हैं। उपार्जित धान खरीदी केन्द्रों से मिलिंग के लिए मिलर्स को दी जा रही है। इसके लिए सभी खरीदी केन्द्रों से निकटवर्ती धान मिलों की मैपिंग की गई है। शेष बची हुई धान का गोदामों में सुरक्षित भण्डारण कराया जा रहा है। पंजीकृत किसानों से 19 जनवरी तक समर्थन मूल्य पर धान की खरीद की जाएगी। 

निःशुल्क नेत्र शिविर की हुई सराहना, मिल सकती है और मदद

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now