जिले में अब तक 42967 टन धान की खरीद

file

किसानों को उनकी उपज का अधिकतम मूल्य देने के लिए जिले भर में गोदाम स्तर पर बनाए गए निर्धारित खरीदी केन्द्रों में एक दिसम्बर से धान का उपार्जन किया जा रहा है। धान का उपार्जन सहकारी समितियों द्वारा किया जा रहा है। जिले में अब तक 7116 किसानों से 42967 टन धान का उपार्जन किया गया है। इसके लिए किसानों को 93 करोड़ 80 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। किसानों को शीघ्र ही उनके बैंक खाते में राशि का भुगतान किया जाएगा। अब तक 20582 किसानों ने उपार्जन के लिए स्लॉट बुक किए हैं। उपार्जित धान खरीदी केन्द्रों से मिलिंग के लिए मिलर्स को दी जा रही है। इसके लिए सभी खरीदी केन्द्रों से निकटवर्ती धान मिलों की मैपिंग की गई है। पंजीकृत किसानों से 19 जनवरी तक समर्थन मूल्य पर धान की खरीद की जाएगी। 

Leave a Comment

और पढ़ें
error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now