मऊगंज जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा के लिए जिला स्तरीय समिति गठित

मऊगंज जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में 16 दिसम्बर से 26 जनवरी 2024 तक विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यात्रा के संचालन तथा समन्वय के लिए जिला स्तरीय समिति गठित की गई है। समिति का अध्यक्ष कलेक्टर अजय श्रीवास्तव को बनाया गया है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ सौरभ सोनवणे समिति के सदस्य सचिव होंगे। समिति में सदस्य के रूप में अपर कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर रश्मि चतुर्वेदी, सभी एसडीएम, संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला आपूर्ति अधिकारी, सहायक आपूर्ति अधिकारी मऊगंज, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र तथा कार्यपालन यंत्री पीएचई को शामिल किया गया है।

समिति में सदस्य के रूप में जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी, अग्रणी बैंक प्रबंधक, उप संचालक कृषि, उप संचालक पशुपालन, जिला महाप्रबंधक सहकारी बैंक, सहायक संचालक उद्यानिकी, सहायक संचालक मछली पालन, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला परियोजना समन्वयक शिक्षा मिशन, जिला संयोजक आदिमजाति कल्याण विभाग तथा परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण को शामिल किया गया है। समिति में सदस्य के रूप में एसएलआर, जिला प्रबंधक ई गवर्नेंस, जिला प्रबंधक लोक सेवा, युवा समन्वयक नेहरू युवा केन्द्र, सभी जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला समन्वयक जन अभियान परिषद, सीएम फेलो अम्बुज तिवारी, जिला समन्वयक आजीविका मिशन, जिला श्रम पदाधिकारी, अधीक्षक भू अभिलेख, उप संचालक जनसम्पर्क तथा परियोजना अधिकारी प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छता अभियान, गौशाला निर्माण जिला पंचायत को शामिल किया गया है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now