विधानसभा क्षेत्र सेमरिया से श्री अभय मिश्रा बने विजेता

विधानसभा चुनाव की मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच इंजीनियरिंग कालेज में संपन्न हुई। विधानसभा क्षेत्र सेमरिया से इंडियन नेशनल कांग्रेस के श्री अभय मिश्रा निर्वाचित घोषित किए गए हैं। श्री मिश्रा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार श्री केपी त्रिपाठी को 637 मतों के अंतर से पराजित किया। निर्वाचित घोषित श्री मिश्रा को कुल 56024 मत प्राप्त हुए। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी को 55387 मत प्राप्त हुए। विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग आफीसर आरके सिन्हा ने निर्वाचित श्री मिश्रा को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया।

क्रमांक नाम दल प्राप्त मत
1. श्री अभय मिश्रा इंडियन नेशनल कांग्रेस 56024
2. श्री केपी त्रिपाठी भाजपा 55387
3. श्री पंकज सिंह बसपा 44158
4. श्री नागेन्द्र सिंह भारतीय शक्ति चेतना पार्टी 515
5. श्री नागेन्द्र सिंह कर्चुली आल इंडिया फारवर्ड ब्लाक 153
6. श्री उमेश कोल निर्दलीय 180
7. श्री कमलभान सिंह निर्दलीय 109
8. श्री तीरथ प्रसाद कोल निर्दलीय 91
9. श्री दिवाकर प्रसाद द्विवेदी निर्दलीय 273
10. डॉ रजनीश प्रजापति निर्दलीय 189
11. श्री राकेश प्रसाद पाण्डेय निर्दलीय 194
12. श्री संतोष श्रीधर उपाध्याय निर्दलीय 200
13. श्री सुधीर कुमार साकेत निर्दलीय 248
14. श्री हाफिज मोहम्मद अली निर्दलीय 682
15. श्री श्रीधर दुबे निर्दलीय 946
16. नोटा 1069

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now