नेशनल लोक अदालत : जिला न्यायालय परिसर रीवा तथा तहसील न्यायालयों में नेशनल लोक अदालत का आयोजन

मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आगामी 9 दिसंबर को जिला न्यायालय परिसर रीवा तथा तहसील न्यायालयों में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। नेशनल लोक अदालत में आपसी सुलह से प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री सुबोध कुमार जैन के मार्गदर्शन में आयोजित इस लोक अदालत में प्रकरणों की सुनवाई के लिए खण्डपीठों का गठन किया जायेगा। जिनमें प्रकरणों की सुनवाई के लिए पीठासीन अधिकारी तथा उन्हें सहयोग देने के लिए अधिवक्ता एवं
सामाजिक कार्यकर्ता रहेगे। लोक अदालत में बीमा, विद्युत मण्डल, नगर निगम, दुर्घटना बीमा, श्रम, बैंकों से संबंधित मामले सहित विभिन्न प्रकरणों की सुनवाई करके निराकरण किया जाएगा।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now