राष्ट्र धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए 90 वर्ष की दादी ने किया मतदान

जीवन के अंतिम पड़ाव में पहुंचने के पश्चात भी देश के प्रति सच्ची निष्ठा रखने वाली 90 वर्ष से अधिक उम्र की दादी ने त्योंथर विधानसभा क्षेत्र के सतपुरा उर्फ पड़िवार ग्राम पंचायत में अपना मतदान किया। जिनके साथ उनके पोते अधिकार विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र तिवारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजनरायण तिवारी, मनीष तिवारी, अम्बरीष तिवारी आदि उपस्थित रहे। अधिकार विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र तिवारी जी द्वारा अपनी दादी और माता जी के साथ मतदान किया गया। आपको बता दें कि ग्राम पंचायत सतपुरा उर्फ पड़िवार में अपनी 90 की उम्र पार करने वाली श्री मती रामजनिया तिवारी ने बड़े हर्षोल्लास के साथ राष्ट्र धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए मतदान स्थल पहुंचकर मतदान किया।

घर पर नहीं की गई मतदान की व्यवस्था
निर्वाचन आयोग द्वारा पहले 80 वर्ष की उम्र पार करने वाले सभी मतदाताओं का मतदान निर्वाचन अधिकारी द्वारा घर – घर जाकर कराया जाना था लेकिन इस बार देखने को मिला कि किसी भी प्रकार कि व्यवस्था नहीं की गई, जिससे बड़े – बूढ़े बुजुर्गो को मतदान स्थल तक पहुंचने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now