मैहर के प्रधान पुजारी देवी प्रसाद पांडेय का दिल्‍ली में इलाज के दौरान निधन

इस समय की बड़ी खबर मैहर से आ रही है जहां मिली जानकारी के अनुसार माँ शारदा मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित देवी प्रसाद पांडेय की इलाज के दौरान दिल्ली के एम्स में मृत्यु हो गई है। वो 75 साल के थे। वे अपने पिता जी के बाद शारदा देवी मंदिर के प्रधान पुजारी बने थे। महज 12 वर्ष की उम्र से ही उनका मन पूजा पाठ में लग गया था। कई दशकों तक मातारानी की पूजा अर्चना करते आए देवी प्रसाद महाराज मां शारदा को प्रसन्न करने के लिए तीन बार अपनी जीभ माता शारदा के चरणों मे समर्पित की थी। मां शारदा की आरती की रचना भी उन्होंने ही की। वे सिर्फ घर से मंदिर और मंदिर से घर तक ही आते जाते थे। पंडित देवी प्रसाद पांडेय के दो बेटे पंडित पवन महाराज और दिप्पू पांडेय हैं। पंडित देवी प्रसाद महाराज का अंतिम संस्कार बुधवार को मैहर में किया जाएगा। पुजारी देवी प्रसाद के निधन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, सीधी की सांसद रीती पाठक, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल सहित कई अन्य नेताओं ने दु:ख व्यक्त किया है। 

Leave a Comment

और पढ़ें
error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now