विधानसभा चुनाव : कलेक्टर ने 180 शस्त्रधारियों को लाइसेंस निरस्त करने का दिया नोटिस

file

विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल ने सभी शस्त्रधारियों को उनके शस्त्र निकटवर्ती थाने में जमा कराने के आदेश दिए थे। इसके लिए 20 अक्टूबर अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी। जिले में कुल 6062 शस्त्र दर्ज हैं। इनमें से 5668 शस्त्र थानों में जमा कराए जा चुके हैं। विभिन्न कारणों से 102 लाइसेंस धारियों को शस्त्र जमा करने से छूट प्रदान की गई है तथा 112 शस्त्रधारियों ने डीलर के यहाँ शस्त्र जमा कर दिए हैं। अब भी 180 शस्त्र लाइसेंस धारियों ने अपने शस्त्र जमा नहीं किए हैं। पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत इन 180 शस्त्र लाइसेंसों को निरस्त करने का प्रतिवेदन दिया है। जिसके आधार पर विधानसभा चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इन शस्त्रधारियों को शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने एवं एफआईआर दर्ज कराने का नोटिस दिया गया है।

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now