गोविंद दास तिवारी बने मध्य प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष

मध्य प्रदेश कॉंग्रेस द्वारा संगठनातमक ढ़ांचे को मजबूत करने के लिये प्रदेश कॉंग्रेस में नई नियुक्तियां की गई हैं। वरिष्ठ नेता गोविन्द दास तिवारी को मध्य प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी में उपाध्यक्ष पद की महत्व पूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। गौरतलब है कि गोविंद दास तिवारी मध्य प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय श्रीयुत श्रीनिवास तिवारी के ज्येष्ठ भतीजे हैं और लम्बे समय से राजनीति में सक्रिय हैं। वे जिले के वरिष्ठ सामाज सेवी भी हैं। संगठन प्रभारी राजीव सिंह द्वारा जारी आदेश में लेख किया गया है कि संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्व का निष्ठा से निर्वाहन करेंगे। गोविंद दास तिवारी को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने से न सिर्फ जिले की सभी सीटों में कॉंग्रेस पार्टी को फायदा होगा बल्कि पूरे विन्ध्य में कॉंग्रेस पार्टी को उनकी संगठनात्मक क्षमता का लाभ मिलेगा। बताया गया है कि यह नियुक्ति सीधे प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश पर की गई है।

 

Leave a Comment

और पढ़ें
error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now