जागरूकता रैली : भ्रष्टाचार को कहें न, राष्ट्र के प्रति रहे समर्पित

केंद्रीय सतर्कता आयोग के निर्देश पर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया प्रति वर्ष सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाता है। इस दौरान प्रमुख गतिविधियों में से एक सतर्कता रैली का आयोजन क्षेत्र प्रमुख अजय खरे के कुशल नेतृत्व में अधिकारियों और सहकर्मियों की टीम के साथ किया गया। यह रैली क्षेत्रीय कार्यालय यूबीआई से आरंभ होकर कॉलेज चौराहा तक निकाली गई।

 इस अवसर पर लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को श्रद्धांजलि देते हुए क्षेत्र प्रमुख ने कहा कि विकसित राष्ट्र की आगे की यात्रा के लिए भ्रष्टाचार को खत्म करना होगा। साथ ही टीम के सदस्यों को भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए उपलब्ध उपायों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने यह भी कहा कि हमें एक संस्था के रूप में ईमानदारी, पारदर्शिता और स्वामित्व की संस्कृति विकसित करनी होगी। उन्होंने आयोग के उद्देश्य को दोहराया। भ्रष्टाचार को ना कहें: राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्ध रहें।” रैली का आयोजन सतर्कता अधिकारी पुष्पेन्द्र कुमार द्वारा किया गया। रैली में उप क्षेत्र प्रमुख श्री सौरभ, श्री मदन, अग्रणी जिला प्रबंधक संजय निगम सहित बैंक के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे। रैली का समापन क्षेत्रीय कार्यालय  हुआ।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now