प्रेक्षकों तथा कलेक्टर के समक्ष किया गया मतदान दलों का रेण्डमाइजेशन

रीवा तथा मऊगंज जिले के आठ विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन पत्र दाखिल करने का क्रम पूरा हो गया है। उम्मीदवार 2 नवम्बर को दोपहर बाद 3 बजे तक नाम वापस ले सकते हैं। मतदान 17 नवम्बर को प्रात: 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। मतदान के लिए विधानसभावार मतदान दलों का गठन किया गया है। इस दल में पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी क्रमांक एक, दो तथा तीन और उनके सहायक शामिल हैं। प्रत्येक मतदान दल के साथ आवश्यक सुरक्षाकर्मी भी तैनात रहेंगे। रीवा और मऊगंज जिले के सभी आठ विधानसभा क्षेत्रों के मतदान दलों का प्रेक्षकों के समक्ष रेण्डमाइजेशन किया गया। मतदान दलों में शामिल कुल आठ हजार 860 मतदान कर्मियों का रेण्डमाईजेशन करके उनका विधानसभावार दल गठित कर दिया गया है। साथ ही संवेदनशील एवं अति संवेदनशील मतदान केन्द्रों में तैनात किए जाने वाले माइक्रो प्रेक्षकों का भी रेण्डमाइजेशन कर दिया गया है। इनकी कुल संख्या 710 है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देशों के अनुसार जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मनीष पटेल ने रेण्डमाइजेशन की प्रक्रिया विधानसभावार पूरी की। इस अवसर पर प्रेक्षक श्री अभय सिंह, प्रेक्षक श्री सुहास कृष्ण दिवासे, प्रेक्षक श्री विनीत कुमार, प्रेक्षक श्री केएन रमेश तथा प्रेक्षक डॉ अश्वनी कुमार शर्मा उपस्थित रहे। रेण्डमाइजेशन के समय आयुक्त नगर निगम श्रीमती संस्कृति जैन, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ सौरभ सोनवणे, अपर कलेक्टर शैलेन्द्र सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रेयस गोखले तथा सभी रिटर्निंग आफीसर उपस्थित रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now