बड़ी खबर : विंध्य जनता पार्टी से त्योंथर में उतर रहे कमांडो अरुण गौतम

चन्दन भइया, मटियारी। मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान विंध्य क्षेत्र में कुछ नया करने के लिए उत्साहित नजर आ रहे नारायण त्रिपाठी जी। क़यास लगाये जा रहे कि भाजपा और कांग्रेस को जोरदार चुनावी झटका देने के लिए विंध्य जनता पार्टी मैदान में आ गई है। विंध्य जनता पार्टी के जनक और ब्राह्मण समाज के बड़े नेता पंडित नारायण त्रिपाठी कुछ नया करने की योजना तैयार कर चुके हैं। ऐसा माना जा रहा है कि नारायण स्वयं अपनी पार्टी से चुनाव लडने के साथ साथ बहुत सी सीटों पर कांग्रेस और भाजपा के असंतुष्ट नेताओं को मैदान में उतारने के लिए सूची जारी कर चुके हैं। कुल मिलाकर विंध्य जनता पार्टी के चुनावी मैदान में आने से भाजपा और कांग्रेस पार्टी को जोर का झटका धीरे से लगने की पूरे आसार बन गये हैं। अब देखना यह है कि भाजपा और कांग्रेस विंध्य जनता पार्टी के मकड़जाल से अपने आपको कैसे बचा पाते हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें
error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now