विधानसभा चुनाव 2023 : आधी रात कांग्रेस ने 88 प्रत्याशियों की जारी की लिस्ट, 3 के टिकट बदले

चन्दन भइया, मटियारी। कई दिनों से चल रहे मंथन के बाद मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने गुरुवार आधी रात को 88 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें पहली लिस्ट में जारी 144 सीटों में से 3 सीटों पर प्रत्याशी बदले गए हैं। 3 सीटें जहाँ प्रत्याशी बदले गए हैं वो दतिया, पिछोर और गोटेगांव हैं। दल बदल कर भाजपा से कांग्रेस में आए दीपक जोशी को खातेगांव से, अभय मिश्रा को सिरमौर से टिकट दिया गया है। अब तक जारी सूची के अनुसार कांग्रेस अब तक 230 सीटों में से 229 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। कांग्रेस ने मात्र बैतूल जिले की आमला सीट पर अभी तक मंथन जारी रखा है। देर रात जारी कांग्रेस की जारी सूची ने कई उम्मीदवारों की नींदें उड़ा दी है तो कइयों को एक और मौका मिल गया है।

Leave a Comment

और पढ़ें
error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now