मतदाता सूची का अंतिम रूप से हुआ प्रकाशन, जिले में मतदाताओं की कुल संख्या 1835110

विधानसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची का अंतिम रूप से प्रकाशन कर दिया गया है। जिले के सभी मतदान केन्द्रों में इसका प्रकाशन कर दिया गया है। जिले के आठ विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की कुल संख्या 18 लाख 35 हजार 110 है। इसमें 9 लाख 58 हजार 545 पुरूष तथा 8 लाख 76 हजार 660 महिला मतदाता हैं। सूची में 25 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। पुरूष तथा महिला मतदाताओं की संख्या के अनुसार जिले में एक हजार पुरूष मतदाताओं पर महिला मतदाताओं का अनुपात 914 है। जिले की मतदाता सूची में कुल 7652 दिव्यांग मतदाता शामिल हैं।

इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र सिरमौर में कुल मतदाता 220224 हैं। इनमें 116266 पुरूष, 109956 महिला तथा दो थर्ड जेंडर मतदाता हैं। विधानसभा क्षेत्र सेमरिया में कुल मतदाता 225282 हैं। इनमें 117674 पुरूष, 107607 महिला तथा एक थर्ड जेंडर मतदाता हैं। विधानसभा क्षेत्र त्योंथर में कुल मतदाता 216186 हैं। इनमें 113756 पुरूष, 102428 महिला तथा दो थर्ड जेंडर मतदाता हैं। विधानसभा क्षेत्र मऊगंज में कुल मतदाता 227888 हैं। इनमें 118883 पुरूष, 109004 महिला तथा एक थर्ड जेंडर मतदाता हैं। विधानसभा क्षेत्र देवतालाब में कुल मतदाता 244824 हैं। इनमें 127814 पुरूष, 117009 महिला तथा एक थर्ड जेंडर मतदाता हैं।

कलेक्टर ने बताया विधानसभा क्षेत्र मनगवां में कुल मतदाता 248695 हैं। इनमें 130390 पुरूष, 118303 महिला तथा दो थर्ड जेंडर मतदाता हैं। विधानसभा क्षेत्र रीवा में कुल मतदाता 219685 हैं। इनमें 112450 पुरूष, 107222 महिला तथा 13 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। विधानसभा क्षेत्र गुढ़ में कुल मतदाता 232348 हैं। इनमें 121312 पुरूष, 111031 महिला तथा तीन थर्ड जेंडर मतदाता हैं। जिले में सर्विस वोटर की कुल संख्या 7364 है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
Email

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

ट्रेंडिंग खबर

today rashifal

हमसे जुड़ने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना आवश्यक है... पोर्टल पर आपके द्वारा डाली गयी खबर/वीडियो की सभी जानकारी घटनास्थल और घटना का समय सही और तथ्यपूर्ण है तथा घटना की खबर आपके क्षेत्र की है।अगर खबर में कोई जानकारी/बात झूठी या प्रोपेगेंडा के तहत पाई जाती है तो इसके लिए आप ही ज़िम्मेदार रहेंगे।