जिले में 10 सितम्बर को 6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। इस संबंध में अधीक्षक भू अभिलेख ने बताया कि जिले में एक जून से अब तक कुल 628.9 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। इस अवधि में हुजूर तहसील में 695.2 मिलीमीटर, रायपुर कर्चुलियान में 405.5 मिलीमीटर, गुढ़ में 759 मिलीमीटर, सिरमौर में 504.8 मिलीमीटर, त्योंथर में 312 मिलीमीटर, मऊगंज में 664.6 मिलीमीटर, हनुमना में 846.6 मिलीमीटर, सेमरिया में 518.2 मिलीमीटर, मनगवां में 848 मिलीमीटर, जवा में 719.4 मिलीमीटर तथा नईगढ़ी तहसील में 644 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष इसी अवधि में जिले में 614.1 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी। जिले की औसत वार्षिक वर्षा 1044.2 मिलीमीटर है।
यह भी पढ़ें – रीवा जिले की 415986 लाड़ली बहनों के खाते में आई एक हजार रुपए की राशि
एक नज़र – प्रदेश सचिव का बड़ा खुलासा
Post Views: 322




