चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का डीपीएफ लेखा करें अपडेट – कलेक्टर

file

कलेक्टर प्रतिभा पाल ने निर्देश दिये हैं कि विभिन्न कार्यालयों में पदस्थ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का डीपीएफ (विभागीय भविष्य निधि) लेखा वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 जिसमें पटवारी भी शामिल हैं, का लेखा कोषालय अधिकारी के लॉगिन पासवर्ड से अपडेट करना है। इसके लिए सभी राजस्व अधिकारियों को जानकारी भेजने के निर्देश दिये गये थे। लेकिन अभी भी कुछ राजस्व अधिकारियों ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के डीपीएफ लेखा की जानकारी नहीं भेजी है। जिससे अपडेशन नहीं हो सका है और डीपीएफ भुगतान में समस्या हो रही है। उन्होंने कहा कि कार्यालय द्वारा डीपीएफ लेखा तैयार न करना बड़ी वित्तीय अनियमितता की श्रेणी में आती है।

कलेक्टर ने बताया कि तहसीलदार नईगढ़ी ने 4 कर्मचारियों, तहसीलदार हुजूर ने पांच कर्मचारियों, तहसीलदार गुढ़ में 4, तहसीलदार सिरमौर में 7 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों, तहसीलदार रायपुर कर्चुलियान ने 7 कर्मचारियों तहसीलदार मनगवां ने 12 कर्मचारियों की डीपीएफ की जानकारी अब तक नहीं भेजी है। इसी प्रकार तहसीलदार जवा ने 5 कर्मचारियों, तहसीलदार मऊगंज ने 5 कर्मचारियों, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी जवा ने 8 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग मऊगंज के कार्यपालन यंत्री ने 11 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का डीपीएफ लेखा की जानकारी अब तक प्रेषित नहीं की है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now