मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए विशेष शिविर का आज अंतिम दिन

निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार मतदाता सूची का संक्षिप्त पुनरीक्षण किया जा रहा है। इसके लिए जिले के सभी मतदान केन्द्रों में मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन 2 अगस्त को किया गया है। सूची में नाम जोड़ने के लिए 31 अगस्त तक फार्म 6 में आवेदन प्राप्त किये जा रहे हैं। मतदाता सूची में एक अक्टूबर 2023 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे सभी युवाओं के नाम जोड़े जा रहे हैं। इसके लिए जिले भर में 25 अगस्त तक विशेष शिविर लगाये जा रहे हैं। इस संबंध में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. सौरभ सोनवणे ने बताया कि शिविर में हर पात्र युवा का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए विशेष प्रयास किये जा रहे हैं। सभी प्राचार्य अपने महाविद्यालयों में शिविर लगाकर छूटे हुए विद्यार्थियों के आवेदन पत्र दर्ज करायें। महिला एवं बाल विकास के सभी परियोजना अधिकारी प्रत्येक आंगनवाड़ी केन्द्र में शिविर लगाकर छूटी हुई महिलाओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए आवेदन पत्र दर्ज करायें। साथ ही 31 अगस्त के बाद इस आशय का प्रमाण पत्र दें कि उनके कार्य क्षेत्र में कोई भी पात्र महिला मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए शेष नहीं है। अभियान से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए मतदाता जागरूकता मानव श्रंखलाएं बनाई जा रही हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें
error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now