नगर परिषद त्योंथर में दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन

त्योंथर। खेल एवं युवा कल्याण विभाग और विधायक जी की अनुसंसा पर शासकीय बालक हायर सेकेंडरी स्कूल त्योंथर में दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता कराया जाना सुनिश्चित हुआ है। जिसमें उम्र की सीमा तय नहीं की गई। साथ ही प्रतियोगिता में लड़के-लड़कियाँ दोनों ही हिस्सा ले सकते हैं। प्रतियोगिता में पात्रता के लिए खिलाड़ी का त्योंथर विधानसभा क्षेत्र का निवासी होना अनिवार्य है।

क्या हादसे से पहले जागेगा प्रशासन ?

खेल एवं युवा कल्याण विभाग की ब्लॉक कोऑर्डिनेटर त्योंथर, प्रतिभा खरे जी ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 12 अगस्त 2023 से 13 अगस्त 2023 तक किया जायेगा। कार्यक्रम का उद्घाटन मंडल अध्यक्ष राजनारायण तिवारी जी एवम् नगर निगम अध्यक्ष श्कृष्णावती शुक्ला जी, जनपद अध्यक्ष मीनू कोल जी के द्वारा होगा। कार्यक्रम का समापन 13 अगस्त 2023 को त्योंथर 70 विधायक माननीय श्यामलाल द्विवेदी जी के द्वारा शाम 4 बजे किया जायेगा। वॉलीबाल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए खिलाड़ियों को 12 अगस्त को सुबह 10 बजे जाँच के लिए अपना आधार कार्ड जमा करना होगा। प्रतियोगिता से सम्बंधित जानकारी के लिए खिलाड़ी, त्योंथर ब्लॉक कोऑर्डिनेटर प्रतिभा खरे जी से सीधे 7828608109 पर संपर्क कर सकते हैं।

Also Read : जर्जर छत के नीचे खतरों के बीच बच्चों की चल रही शिक्षा, क्या हादसे से पहले जागेगा प्रशासन ?

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now