विकास पर्व में विधायक त्योंथर ने किया निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

जिले में विकास पर्व के दौरान विधानसभा क्षेत्रों में निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया जा रहा है। विधायक त्योंथर श्री श्यामलाल द्विवेदी ने क्षेत्र में निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। विधायक श्री द्विवेदी ने ग्राम पंचायत भुनगांव तथा अकौरी में बनाई गई पक्की नालियों का लोकार्पण किया। इन्हें 15वें वित्त आयोग और मनरेगा योजना से बनाया गया है। इनकी कुल लागत 15 लाख 54 हजार रुपए है। ग्राम पंचायत भुनगांव में साती तीर मेन रोड से सुभाष पटेल के घर की ओर नाली निर्माण का कार्य कराया गया है। वहीं ग्राम पंचायत अकौरी में केशरी प्रसाद मिश्र के घर से बालगोविंद मिश्रा के खेत की ओर पक्की नाली का निर्माण कराया गया है। विधायक श्री द्विवेदी ने 356 मीटर लंबाई के रास्ते का मिट्टी एवं मुरूमीकरण कार्य का भूमिपूजन भी किया। इसकी कुल लागत 4 लाख रुपए है। लोकार्पण एवं भूमिपूजन अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, जनपद सीईओ नागेन्द्र सिंह तथा ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now