स्कूल चलें हम अभियान में कमिश्नर एवं एडीजीपी ने बच्चों से किया संवाद

स्कूल चलें हम अभियान के तहत रीवा संभाग के कमिश्नर श्री अनिल सुचारी एवं एडीजीपी श्री केपी व्यंकटेश्वर राव ने शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय नौढ़िया के बच्चों से संवाद किए तथा उन्हें किताब-कॉपी, पेंसिल के अतिरिक्त खेल सामग्री के तौर पर फुटबाल व क्रिेकेट के बैट व गेंद भेंट किए। इस दौरान डीआईजी श्री मिथिलेश शुक्ला भी उपस्थित रहे।

कमिश्नर श्री सुचारी ने बच्चों से विद्यालय में शिक्षकों द्वारा पढ़ाए जाने वाले विषय के बारे में पूछताछ की तथा बच्चों से ककहरा, गिनती व पहाड़ा पढ़वाया। उन्होंने बच्चों से कहा कि प्रतिदिन स्कूल आओ, मन लगाकर पढ़ो तथा अपने आस-पड़ोस के बच्चों को भी स्कूल आने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने बच्चों से कहा कि पढ़ाई के साथ खेल भी खेलें ताकि शरीर स्वस्थ रहे। इस दौरान संयुक्त संचालक लोक शिक्षण एसके त्रिपाठी, जिला शिक्षा अधिकारी जीपी उपाध्याय सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now