सरपंच पर कुल्हाड़ी से हमला, आक्रोशित भीड़ ने घेरा थाना, मामले को राजनैतिक रंग देने का प्रयास

बीते रविवार जिले के जवा थाना अंतर्गत नीवा ग्राम पंचायत के सरपंच पर प्राणघातक हमला किया गया था। बताया गया कि गत रविवार की रात 8 बजे पुरानी रंजिश को लेकर गांव के दो युवकों से विवाद हो गया। विवाद के दौरान आरोपियों ने कुल्हाड़ी से हमला कर सरपंच को घायल कर दिया। सरपंच का शोर सुन परिवार के लोग दौड़े। ऐसे में जख्मी सरपंच को तुरंत जवा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार दिया गया। 

सिर में गहरे जख्म को देख चिकित्सकों ने किया रेफर
चिकित्स्कों ने सिर में कुल्हाड़ी के गहरे जख्म को देख प्राथमिक उपचार के बाद आगे के इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल रीवा रेफर कर दिया है। रीवा पहुंचने तक सरपंच की हालत गंभीर बनी थी। वहीं आरोपी गण वारदात के बाद मौके से फरार हो गए थे। घटना की जानकारी मिलने पर जवा पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। लेकिन नाराज ग्रामीणों ने जवा मुख्यालय में चक्का जाम कर दिया। चक्का जाम की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने समझाने की कोशिश की, लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं हुए।

ग्रामीणों ने किया चक्का जाम
गत दिवस सरपंच पर हुए हमले से नाराज ग्रामीणों ने जवा मुख्यालय में चक्का जाम कर दिया। चक्का जाम की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने समझाने की कोशिश की, लेकिन लोग मानने को तैयार ना हुए। प्रदर्शन कर रहे लोगों के माथे की अविलंब आरोपितों दबोचने की मांग करते रहे। मामला बिगड़ता देख मौके पर तहसीलदार पहुंचे। लगातार वह लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे थे हालांकि 3 घंटे तक चले जद्दोजहद के बाद मामला शांत हो सका है।

पीड़ित सरपंच से मिलने पहुँच सिरमौर विधायक
मामले की जानकारी लगते ही सिरमौर विधायक युवराज दिव्यराज सिंह तत्काल संजय गांधी अस्पताल पहुंच कर घायल सरपंच का हालचाल जाना। वहीं उनके परिजनों से मिलकर उन्हें ढाढस बंधाया। साथ ही चिकित्सको को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिए। साथ ही उन्होनें कहा कि यह घटना पूर्ण रूप से अमानवीय व निंदनीय है। इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। वहीं उन्होनें कहा कि पुलिस और प्रशासन को निर्देश दे दिए गए हैं की दोषियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही हो। उन्होंने कहा पीड़ित परिवार की व्यथा मेरी व्यतिगत व्यथा है। घायल सरपंच अमरजीत कोल के परिवार के साथ हर कदम पर खड़ा रहने की बात कही है।

जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकारी अध्यक्ष पहुंचे अस्पताल
सरपंच अमरजीत कोल के साथ हुए घटना को जानकर उनको देखने व तबियत जानने जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष गिरीश सिंह जिला अस्पताल रीवा पहुचे, अध्यक्ष गिरीश सिंह ने सरपंच अमरजीत कोल के साथ हुए प्राणघातक हमले को निंदनीय बताया है। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन के गैरजिम्मेदाराना रवैये के चलते अपराधी बेखौफ हैं। जिसके चलते आये दिन ऐसी वारदाते होती रहती है। इसका जिम्मेदार शतप्रतिशत पुलिस प्रशासन है। जो कुम्भकर्ण की निंद्रा में लीन है,अगर जनता के साथ ऐसा ही आये दिन होता रहा तो यह कांग्रेस पार्टी व कांग्रेस के लोग बर्दास्त नही करेंगे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now