दस्तक अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय एवं क्षेत्रीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की कार्यशाला संपन्न

डॉ0 बी0 एल0 मिश्रा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रीवा द्वारा बताया गया कि माननीय मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिले में बाल मृत्यु के प्रकरणों मे कमी लाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग 18 जुलाई से 31 अगस्त 2023 तक दस्तक अभियान का आयोजन किया जा रहा है। प्रति वर्ष महिला एवं बाल विकास विभाग के समन्वय से दस्तक अभियान संचालित किया जाता है। जिसमें 6 माह से 5 वर्ष के बच्चों का चिकित्सकीय जॉच कर बीमारियों की पहचान एवं त्वरित उपचार प्रबंधन पर बल दिया जाता है। जिसमें स्वास्थ्य एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के मैदानी कार्यकर्ताओं के संयुक्त दल द्वारा 5 वर्ष के बच्चों के घर-घर निम्न गतिविधियॉ संचालित की जायेगी।

समुदाय में बीमार नवजातों बच्चों की पहचान, प्रबंधन एवं रेफरल गंभीर कुपोषित, गंभीर एनीमिया, बाल्य कालीन दस्त रोगो की पहचान, जन्म जाति विक्रितियॉ एवं वृद्धि विलंब, श्रवण एवं द्वष्टि दोष, आदि की पहचान प्रबंधन एवं रेफरल साथ ही टीम द्वारा गृह भेट के दौरान ओ0आर0एस0 पैकेट, एसएनसीयू, एनआरसी से छुट्टी प्राप्त बच्चों की स्क्रीनिंग और फालोअप, टीकाकरण से छूटे बच्चों का चिंतन और टीकाकरण किया जाएगा। अभियान की तैयारी हेतु आज जिस जिला स्तरीय कार्यशाला प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें जिला एवं ब्लॉक स्तर के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। डॉ मिश्रा ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अभियान की कार योजना बनाकर दस्तक अभियान के सभी गतिविधियों को बेहतर ढंग से संचालित कराए जाने के निर्देश दिए गए। कार्यशाला में श्रीमती प्रतिभा पांडे जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास रीवा, डॉ एन पी पाठक उपसंचालक रीवा, डॉ बी के अग्निहोत्री जिला टीकाकरण अधिकारी रीवा, डॉ अनुराग शर्मा जिला जय अधिकारी रीवा, डा के वी गौतम, सहित जिला स्तरीय एवं ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य अमला उपस्थित रहा। इसी क्रम में मैदानी स्तर के स्वास्थ्य अमला का प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। जिसमें डॉ बी के अग्निहोत्री, डॉ सुनील अवस्थी द्वारा उपस्थित स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को दस्तक अभियान के लिए प्रशिक्षित किया गया।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now