विधानसभा निर्वाचन 2023 : मीडिया एवं सोशल मीडिया समेत अन्य जिम्मेदारियाँ सौंपने का कार्य शुरू

मीडिया एवं सोशल मीडिया अधिकारी नियुक्त
विधानसभा निर्वाचन 2023 के तारतम्य में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल ने उप संचालक जनसंपर्क को मीडिया/सोशल मीडिया अधिकारी नियुक्त किया है।

चुनाव के लिए स्वीप समिति गठित
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल ने विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिये स्वीप गतिविधि संचालन हेतु स्वीप समिति का गठन किया है। इस समिति के अध्यक्ष कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी होंगे जबकि नोडल आफीसर सीईओ जिला पंचायत डॉ. सौरभ सोनवणे को बनाया गया है। समिति में सहायक नोडल अधिकारी के रूप में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती प्रतिभा पाण्डेय तथा आशीष द्विवेदी सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास को शामिल किया गया है। समिति में सदस्य के रूप में अनिल दुबे संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय को शामिल किया गया है।

विधानसभा निर्वाचन के लिये दायित्व सौंपे गये
आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिये संयुक्त संचालक उच्च शिक्षा को यूथ स्वीप क्वार्डिनेटर नियुक्त गया है। जबकि परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण को शहरी क्षेत्र क्वार्डिनेटर एवं जेंडर स्वीप क्वार्डिनेटर का दायित्व सौंपा गया है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now