1500 रुपये नारी सम्मान निधि, 100 यूनिट बिजली फ्री, पुरानी पेंशन को लेकर प्रियंका गाँधी के वादे

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि मध्य प्रदेश में कांगेस की सरकार बनने पर महिलाओं को हर माह 1500 रुपये नारी सम्मान निधि दी जाएगी। 100 यूनिट तक बिजली मुफ्त देंगे व 200 यूनिट तक आधा बिल लिया जाएगा। कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन स्कीम लागू करेंगे तथा घरेलू गैस सिलिंडर 500 रुपये में दिया जाएगा। हमने कर्नाटक और हिमाचल में भी जो गारंटी दी थी उन्हें पूरा किया है।

किसानों की कर्जमाफी का काम पूरा करेंगे
कमल नाथ सरकार में शुरू हुई किसानों की कर्जमाफी को पूर्ण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जबलपुर में आर्डनेंस फैक्ट्रियां बंद होने की कगार पर हैं। जबलपुर सहित देशभर के कर्मचारी पेंशन के लिए परेशान हैं। जो सत्ता में आस्था रखते हैं वो आपकी सुनवाई नहीं करेंगे। हमारे नेता जो वादा करते हैं उसे पूरा करते हैं। कांग्रेस शासित राज्यों में हमने जो कहा वो किया।

कांग्रेस ने भाजपा पर कशा तंज
कांग्रेस ने कहा प्रियंका गाँधी के जबलपुर जाने से भाजपा को भूकंप के झटके लग रहे हैं, सचिवालय में अग्निकांड हो रहा है। सोचिए राहुल गांधी जी की एंट्री के बाद क्या क्या हो सकता है। भ्रष्टाचारी और घोषणावीर कहीं चुनाव छोड़कर कैलासा न भाग जाएं। साथ ही प्रियंका गाँधी ने कहा अफसोस की बात है कि हमारे कुछ नेता पैसों के लिए छोड़कर चले गए।

इस देश को बनाने के लिए मेरे परिवार ने खून दिया
प्रियंका वाड्रा ने कहा कि मैं आपसे वोट मांगने नहीं आपको जागरूक करने आई हूं। इस देश को बनाने के लिए मेरे परिवार ने अपना खून दिया है। देश के प्रति आस्था और भक्ति के आधार पर आप वोट कीजिए। हम नर्मदा मैया के तट से आए हैं, झूठ नहीं बोलेंगे। हम आपके लिए पूरी तत्परता से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि हम किसी के जज्बात और आस्था से खिलवाड़ करके राजनीति नहीं करते हैं।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
Email

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

ट्रेंडिंग खबर

today rashifal

हमसे जुड़ने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना आवश्यक है... पोर्टल पर आपके द्वारा डाली गयी खबर/वीडियो की सभी जानकारी घटनास्थल और घटना का समय सही और तथ्यपूर्ण है तथा घटना की खबर आपके क्षेत्र की है।अगर खबर में कोई जानकारी/बात झूठी या प्रोपेगेंडा के तहत पाई जाती है तो इसके लिए आप ही ज़िम्मेदार रहेंगे।