राजस्व : राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक 14 जून को

राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल की अध्यक्षता में 14 जून को प्रात: 10 बजे से शाम 4.30 बजे तक आयोजित की गयी है। बैठक से पूर्व राजस्व अधिकारियों को राजस्व कार्य का प्रशिक्षण दिया जायेगा।

अपर कलेक्टर नीलमणि अग्निहोत्री ने बताया कि राजस्व अधिकारियों को प्रात: 10 बजे से 10.40 बजे तक संयुक्त कलेक्टर संजीव पाण्डेय स्वामित्व योजना एवं आवासीय भूअधिकार कार्यों का प्रशिक्षण देंगे। प्रात: 10.40 बजे से 11.20 बजे तक नायब तहसीलदार प्रवीण त्रिपाठी राजस्व आदेश एवं इसके क्रियान्वयन का प्रशिक्षण देंगे। इसी क्रम में प्रबंधक ई-गवर्नेंस आशीष द्विवेदी प्रात: 11.50 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक आरसीएमएस, दोपहर 12.30 बजे से दोपहर 12.50 बजे तक अविनाश शर्मा आपरेटर भूअभिलेख जीआईएस टैगिंग की प्रक्रिया बतायेंगे तथा रविकांत पाण्डेय प्रबंधक लोक सेवा गारंटी दोपहर 12.50 बजे से दोपहर 2 बजे तक लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत प्रकरणों के निराकरण की प्रक्रिया समझायेंगे। तदुपरांत दोपहर बाद 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक राजस्व अधिकारियों की बैठक होगी।

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now