आगामी 24 अप्रैल को रीवा में प्रधानमंत्री जी का आगमन होगा। जिसको लेकर शासन – प्रशासन चक चौबंद कर रहा है। साथ ही पुलिस प्रशासन शहर के चप्पे – चप्पे में पैठ बनाये बैठी है।
प्रभारी मंत्री आज आयेंगे रीवा
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह 22 अप्रैल को शाम 5 बजे रीवा विन्ध्या रिस्ट्रीट (म.प्र. टूरिज्म) पहुंचेगे तथा उनका 6 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा। प्रभारी मंत्री आज 6 बजे विन्ध्य रिट्रीट में प्रधानमंत्री जी की यात्रा के संबंध में जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से चर्चा करेंगे। प्रभारी मंत्री 23 अप्रैल को प्रात: 11 बजे विन्ध्या रिट्रीट में जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री जी के रीवा भ्रमण के संबंध में तैयारियों की चर्चा करेंगे तथा अपरान्ह 4 बजे जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से चर्चा करेंगे तथा रात्रि विश्राम करेंगे। प्रभारी मंत्री 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे तथा रात्रि 8 बजे रेवांचल एक्सप्रेस ट्रेन द्वारा भोपाल रवाना हो जायेंगे।
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष आज रीवा आयेंगे
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्ज प्रस्त) झॉ. जितेन्द्र जामदार 22 अप्रैल को रेवांचल एक्सप्रेस द्वारा प्रात: 8 बजे रीवा पहुंचेंगे तथा स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। श्री जामदार 23 अप्रैल को रीवा में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे तथा रात्रि विश्राम करेंगे। जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष 24 अप्रैल को स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होकर दोपहर 2 बजे जबलपुर रवाना हो जायेंगे।
केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री श्री सिंह आएंगे रीवा
रीवा में 24 अप्रैल को पंचायतराज का राष्ट्रीय सम्मेलन एसएएफ मैदान में आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री श्री गिरिराज सिंह रीवा आएंगे। मंत्री श्री सिंह 22 अप्रैल को शाम 5 बजे हवाई जहाज से प्रस्थान कर शाम 6.20 बजे एयरपोर्ट खजुराहो पहुंचेंगे। खजुराहो से कार द्वारा प्रस्थान कर श्री सिंह रात 10 बजे रीवा पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे। मंत्री श्री सिंह 23 अप्रैल को प्रात: 9.30 बजे एसएएफ मैदान रीवा पहुंचकर पंचायतराज दिवस कार्यक्रम के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लेंगे। श्री सिंह प्रात: 11 बजे रीवा से प्रस्थान कर ग्राम पंचायत जरहा पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद श्री सिंह दोपहर 2 बजे ग्राम जरहा से प्रस्थान कर रीवा पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे। मंत्री श्री सिंह 24 अप्रैल को प्रात: 10 बजे एसएएफ मैदान पहुंचकर प्रधानमंत्री जी की उपस्थिति में आयोजित हो रहे राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। श्री सिंह दोपहर 2 बजे कार द्वारा प्रयागराज के लिए प्रस्थान करेंगे। श्री सिंह प्रयागराज रेलवे स्टेशन से रात 11.10 बजे पटना के लिए प्रस्थान करेंगे।
पंचायतीराज राज्यमंत्री श्री पाटिल 23 अप्रैल को आएंगे रीवा
केन्द्रीय सरकार के पंचायतीराज राज्यमंत्री श्री कपिल मोरेश्वर पाटिल 23 अप्रैल को रीवा आएंगे। राज्यमंत्री श्री पाटिल रीवा में राष्ट्रीय पंचायतराज दिवस सम्मेलन में शामिल होंगे। श्री पाटिल 23 अप्रैल को प्रात: 11.50 बजे मुम्बई से हवाई जहाज से प्रस्थान कर दोपहर 2 बजे प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचेंगे। श्री पाटिल प्रयागराज से कार द्वारा प्रस्थान कर शाम 6.10 बजे रीवा पहुंचेंगे। श्री पाटिल रीवा में पंचायतीराज मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। श्री पाटिल रात्रि विश्राम रीवा में करेंगे। श्री पाटिल 24 अप्रैल को प्रात: 10 बजे एसएएफ मैदान रीवा पहुंचकर प्रधानमंत्री जी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस समारोह में शामिल होंगे। श्री पाटिल कार्यक्रम के बाद दोपहर 2 बजे कार द्वारा रीवा से प्रस्थान कर शाम 5.30 बजे खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचेंगे। श्री पाटिल खजुराहो से हवाई जहाज द्वारा नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। (JS)




