डेंगू – मलेरिया : मच्छर जनित बीमारियों पर नियंत्रण जन जागरूकता से ही संभव

जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि जिले में विगत वर्षों से मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम एवं दवाई छिड़काव से मलेरिया रोगी कम हो रहे हैं। इसके लिए प्रभावित क्षेत्रों में जन जागरूकता अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि वर्ष दर वर्ष पॉजिटिव मलेरिया रोगी एवं डेंगू पॉजिटिव रोगियों की संख्या कम हुई है। मलेरिया अधिकारी ने बताया कि फाईलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सर्वाधिक प्रभावित 5 विकासखण्डों में 10 से 22 फरवरी तक एमडीए प्रोग्राम के माध्यम से 1214013 लोगों को फाईलेरिया दवा का सेवन कराया गया।

उन्होंने बताया कि रीवा जिले में वर्ष 2018 में 836 पॉजिटिव मलेरिया रोगी पाये गये। वर्ष 2019 में 767 मलेरिया पॉजिटिव एवं 27 रोगी डेंगू पॉजिटिव पाये गये। वर्ष 2020 में 145 रोगी मलेरिया पॉजिटिव पाये गये तथा 4 रोगियों को डेंगू हुआ। वर्ष 2021 में 158 मलेरिया पॉजिटिव तथा 146 डेंगू पॉजिटिव रोगी पाये गये। वर्ष 2022 में 66 रोगी मलेरिया पॉजिटिव तथा 105 रोगी डेंगू पॉजिटिव पाये गये। इसी प्रकार   फाईलेरिया उन्मूलन के लिए 10 से 22 फरवरी तक चलाये गये अभियान में 2 वर्ष के ऊपर से सभी पात्र हितग्राहियों को एमडीए दवा खिलाई गयी। जनपद जवा में 225904 लोगों को दवा खिलाई गयी। त्योंथर में 259799 लोगों को, सिरमौर में 302622 लोगों को दवा खिलाई गयी। नईगढ़ी में 179557 को तथा हनुमना में 246131 लोगों को फाइलेरिया की दवा का सेवन कराया गया। (JS)

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now