3200 क्विंटल गबन फिर भी मिल गया खरीदी केंद्र, इस बार कितने हिस्सेदार

त्योंथर। भले ही अभी खरीदी केंद्र पर खरीदी के लिए गेहूं की आवक अभी शुरू नहीं हुई है लेकिन खरीदी केंद्र बनाने का काम शुरू हो चूका है। पिछले दिनो नवागत कलेक्टर प्रतिभा पाल ने 15 खरीदी केंद्रों का आदेश किया है। जिसमें एक ऐसी समिति को खरीदी केंद्र बना दिया गया है जिस पर तक़रीबन 50 लाख के गेहूं के गबन का आरोप है। उक्त समिति के प्रबंधक सहित अन्य के खिलाफ थाने में एफआईआर भी दर्ज करायी गई थी और न्यायालय में मामला अभी चल भी रहा है। उक्त समिति को तत्कालीन कलेक्टर मनोज पुष्प ने खरीदी केंद्र बनाने से इंकार कर दिया था। लेकिन मनोज पुष्प के जाते ही नए कलेक्टर को गुमराह कर आदेश करा लिया गया। इसमें खाद्य विभाग के बाबू व अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध है। जाहिर है एक दागी समिति को नेमत में करोड़ों की गेहूं खरीदी का जिम्मा नहीं दिया गया हो। जांच हो तो मामले का खुलासा हो सकता है।

जानकारी के मुताबिक जिले के त्योंथर तहसील की अमिलिया समिति के समिति प्रबंधक शुक्रमणि मिश्रा व परिवहन कर्ताओं के खिलाफ चाकघाट थाने में एफआईआर दर्ज कराया गया था। तत्कालीन नान प्रबंधक ने चाकघाट थाने में आवेदन देकर बताया था कि आरोपी समिति प्रबंधक/ खरीदी केंद्र प्रभारी शुक्रमणि मिश्रा ने परिवहन ठेकेदारों किसानों से उपार्जित 16 ट्रक गेहूं मात्रा 3200 क्विंटल जिसकी कीमत तत्समय 4960000 रुपए थी, फर्जी आन लाइन चालान बनाकर गोदाम में जमा करना दिखाया लेकिन जमा नहीं किया गया। साथ ही परिवहन कर्ता वीरेंद्र सिंह चंदेल व उनके प्रतिनिधि आकाश केशरवानी, विकास केशरवानी व अनुराग सिंह राहुल द्वारा फर्जी कूट रचित दस्तावेज प्रस्तुत किए गए। नान प्रबंधक के पत्र पर चाकघाट पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया था। जिसका प्रकरण न्यायालय में अभी विचाराधीन है। बावजूद इसके 2023 में फिर से उसी व्यवस्था को खरीदी का जिम्मा दे दिया गया है।  

गेंहूं उपार्जन के लिए बनाये गये खरीदी केंद्र
कलेक्टर कार्यालय खाद्य से 7 अप्रैल को जारी आदेश में दागी समिति अमिलिया के अलावा पटेहरा त्योथर, सोहागी क्रमांक 2, लौरीगढ़ क्रमांक दो स्थान सानवी वेयर हाउस, खर्रा दो, टीकर, हर्दीशंकर क्रमांक 2, कुम्हरा क्रमांक 2, बांस क्रमांक 2, गाौरी क्रमांक 2, पांती क्रमांक 2, कैलाश पुर क्रमांक 2, हनुमना क्रमांक 2, कैलाशपुर क्रमांक 2, बीरादेई क्रमांक 2, व मनगवां क्रमांक दो शामिल है। (कुश्मेन्द्र सिंह)

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now