मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के लिए जिले भर में पात्र महिलाओं की ई केवाईसी की जा रही है। सभी ग्राम पंचायतों, नगरीय निकायों, उचित मूल्य की दुकानों, कॉमन सर्विस सेंटर तथा कियोस्क सेंटर में समग्र तथा आधार की जानकारी को एकरूप करके नि:शुल्क ई केवाईसी किया जा रहा है। जिले में लाड़ली बहना योजना के लिए चिन्हित 23 से 60 वर्ष आयु की महिलाओं की कुल संख्या 7 लाख 19 हजार 711 है। इनमें से अब तक पात्र दो लाख 62 हजार 639 महिलाओं की ई केवाईसी की जा चुकी है। इनके आवेदन पत्र ऑनलाइन दर्ज किए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें – E-KYC के बाद आवेदन करना अनिवार्य – कलेक्टर
इस संबंध में कलेक्टर मनोज पुष्प ने बताया कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में 23 से 60 आयु वर्ग की पाँच लाख 91 हजार 207 महिलाएं चिन्हित की गई हैं। इनमें से दो लाख 19 हजार 77 की ई केवाईसी की जा चुकी है। इसमें जनपद पंचायत हनुमना में 22115, त्योंथर में 20332, गंगेव में 23257, सिरमौर में 30418 तथा जनपद पंचायत रायपुर कर्चुलियान में 26745 महिलाओं की ई केवाईसी की गई है। जनपद पंचायत रीवा में 32112, नईगढ़ी में 20190, मऊगंज में 19964 तथा जनपद पंचायत जवा में 23944 महिलाओं की ई केवाईसी की गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिदिन 10 हजार से अधिक महिलाओं की ई केवाईसी की जा रही है। कलेक्टर ने बताया कि जिले के नगरीय निकायों में 23 से 60 आयु वर्ग की एक लाख 28 हजार 504 महिलाएं चिन्हित की गई हैं। इनमें से 29 मार्च तक 43562 की ई केवाईसी की जा चुकी है। प्रतिदिन लगभग चार हजार महिलाओं की ई केवाईसी की जा रही है। नगर निगम रीवा में 22 हजार 20, नगर परिषद मऊगंज में 1890, नगर परिषद गुढ़ में 1524, सिरमौर में 1215, नईगढ़ी में 1279, गोविंदगढ़ में 1392, चाकघाट में 1436, डभौरा में 3094 एवं नगर परिषद मनगवां में 1713 महिलाओं की ई केवाईसी की गई है। नगर परिषद बैकुण्ठपुर में 1267, सेमरिया में 1949, हनुमना में 2178 तथा नगर परिषद त्योंथर में 2605 महिलाओं की ई केवाईसी की गई है। (JS)




