चोरी छुपे अवैध परिवहन करते 20 वाहन हुए जप्त, खनिज विभाग की चल रही ताबड़तोड़ कार्यवाई

रीवा कलेक्टर श्री मनोज पुष्प के निर्देश पर खनिज विभाग की टीम सक्रिय हुई और रात्रि 10 बजे सुबह 10 बजे तक 6 मार्गों पर आकस्मिक छापा डालकर अवैध खनिज का परिवहन कर रहे बीस वाहनों को जप्त किया गया। खनिज विभाग की ताड़बतोड़ कार्यवाही से खनिज का अवैध खनन और परिवहन करने वालों के बीच दहशत बनी रही। खनिज विभाग की टीम में शामिल निरीक्षक वीर सिंह ने खनिज का परिवहन कर रहे वाहनों की जांच की। उन्होंने रीवा शहर में गिट्टी का अवैध परिवहन करते 4 हाइवा गिट्टी , ग्राम कौवाढन से अवैध मिट्टी परिवहन करते 2 हाइवा, बनकुईया में अवैध पत्थर का परिवहन करते 3 डम्फर जप्त कर सिविल लाइन थाने कि सुपुर्दगी में दिया।

खनिज निरीक्षक ने अल्ट्राटेक सीमेंट की शिकायतो पर कार्यवाही कर खनिपटा के समीप 01 पोकलेन मशीन जप्त किया । उन्होंने सुबह 5 बजे गोविन्दगढ़ में ओवरलोड वाहनों पर कार्यवाही कर 6 हाइवा जप्त किये। इसी तरह सुबह 9 बजे अल्ट्राटेक कंपनी एरिया में अवैध परिवहन करते 4 ट्रेक्टर ट्राली जप्त कर कंपनी में सुरक्षित खड़ा कराया है।

वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now