मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम होगा मार्च में, पैसे के साथ – साथ मिलेगा उपहार

मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजना के तहत पात्र कन्याओं के विवाह सामूहिक विवाह समारोह में कराये जाते हैं। इस योजना में कन्या को 11 हजार रूपये की राशि तथा 38 हजार रूपये की सामग्री प्रदान की जाती है। समारोह के आयोजन के लिए संबंधित निकाय को 6 हजार रूपये की राशि प्रति कन्या के मान से दी जाती है। जिले भर में इस योजना से पात्र कन्याओं को लाभांवित करने के लिए कलेक्टर मनोज पुष्प ने सामूहिक विवाह समारोह की तिथियां निर्धारित की हैं। कलेक्टर ने कहा है कि 5 फरवरी से 25 फरवरी तक चल रही विकास यात्रा एवं विधानसभा सत्र के आयोजन को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के अन्तर्गत सामूहिक विवाह की तिथियां संशोधित कर दी गयी हैं। अब कन्या विवाह कार्यक्रम 5 मार्च से आरंभ किया जायेगा। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत नईगढ़ी, नगर पंचायत मऊगंज एवं जनपद पंचायत नईगढ़ी एवं जनपद पंचायत मऊगंज में 5 मार्च को मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।

संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय अनिल दुबे ने बताया कि नगर पंचायत हनुमना एवं जनपद पंचायत हनुमना और नगर पंचायत मनगवां तथा जनपद पंचायत गंगेव में 6 मार्च को मुख्यमंत्री कन्या विवाह आयोजित होगा। नगर पंचायत त्योंथर, जनपद पंचायत त्योंथर एवं नगर पंचायत चाकघाट में 11 मार्च को, नगर पंचायत डभौरा, नगर पंचायत सिरमौर, नगर पंचायत बैकुण्ठपुर और सेमरिया एवं जनपद पंचायत सिरमौर, जनपद पंचायत त्योंथर एवं जनपद पंचायत जवा में 11 मार्च को सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। इसी प्रकार नगर पंचायत रीवा, नगर पंचायत गोविंदगढ़ एवं नगर पंचायत गुढ़ तथा जनपद पंचायत रीवा एवं जनपद पंचायत रायपुर कर्चुलियान में 12 मार्च को मुख्यमंत्री कन्या विवाह समारोह आयोजित किया जायेगा। 

आपके सुझाव एवं शिकायत का स्वागत है, ख़बर देने के लिए संपर्क करें – +919294525160

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
Email

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

ट्रेंडिंग खबर

today rashifal

हमसे जुड़ने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना आवश्यक है... पोर्टल पर आपके द्वारा डाली गयी खबर/वीडियो की सभी जानकारी घटनास्थल और घटना का समय सही और तथ्यपूर्ण है तथा घटना की खबर आपके क्षेत्र की है।अगर खबर में कोई जानकारी/बात झूठी या प्रोपेगेंडा के तहत पाई जाती है तो इसके लिए आप ही ज़िम्मेदार रहेंगे।