छात्रवृत्ति के लिए एमपी टास पोर्टल में आवेदनों का करें सत्यापन

पिछड़ावर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सहायक संचालक ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2021-2022 से पिछड़ावर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना का संचालन एमपी टास पोर्टल के माध्यम से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि छात्रवृत्ति के लिए निर्धारित प्रक्रिया अपनायी जाय।

पिछड़ावर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सहायक संचालक ने बताया कि छात्रों द्वारा छात्रवृत्ति के लिए भरे गये आवेदनों को प्राचार्य संस्था स्तर में एमपी टास पोर्टल में सत्यापन करें। पात्रता के अनुसार आवेदनों को निरस्त करें या नोडल संस्था को आनलाइन अग्रेषित करें। एमपी टास पोर्टल पर शासकीय एवं अशासकीय संस्था द्वारा अग्रेषित किये गये। छात्रों के आवेदनों को परीक्षण कर स्वीकृत कर आदेश जारी करें। इस स्वीकृत आदेश को नोडल प्राचार्य पिछड़ावर्ग अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय में जमा करें। जारी किये गये छात्रवृत्ति स्वीकृत आदेशों की न्यूनतम 2 प्रतिशत छात्रों का भौतिक सत्यापन कर अपना प्रतिवेदन अभिमत सहित प्रेषित करें।

आपके सुझाव एवं शिकायत का स्वागत है, साथ ही ख़बर देने के लिए संपर्क करें – +919294525160

Leave a Comment

और पढ़ें
error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now