पनवार पुलिस द्वारा दर्जनों वाहनों पर की गई चलानी कार्यवाही

रीवा, मप्र। पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन के निर्देशन में पनवार पुलिस द्वारा लगातार ताबड़तोड़ चलानी कार्यवाही की जा रही है। आपको बता दे कि आज 13 जनवरी को पनवार पुलिस द्वारा दर्जनों 2 पहिया वाहन चालक बिना हेलमेट के मिले, जिनपर चलनी कार्यवाही की गई। थाना प्रभारी महेंद्र सिंह द्वारा कई वाहन चालकों को सख्त हिदायत दी गई है। थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने संवाददाता को बताया कि यातायात जन जागरूकता अभियान के तहत थाना पनवार अन्तर्गत हर जगह जा कर चलानी कार्यवाही की जा रही है। वहीं लोगो से लगातार हेलमेट लगाने की अपील भी की जा रही है ताकि सड़क दुर्घटना से सुरक्षित रहें। कार्यवाई में थाना प्रभारी महेंद्र सिंह एएसआई वीके सिंह आरक्षक केके शर्मा आरक्षक राकेश वर्मा आरक्षक संभू बिंद आरक्षक श्रीनाथ सिंह आदि मौजूद रहे।

यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें
फेसबुक से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें

आपके सुझाव और शिकायत का स्वागत है, खबर देने या विज्ञापन के लिए संपर्क करें – +91 9294525160

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now