आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए अभियान 10 जनवरी से

रीवा, मप्र। आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए विशेष अभियान 10 जनवरी से चलाया जाएगा। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में कलेक्टर मनोज पुष्प ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अभियान के दौरान अधिकतम पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाने का प्रयास करें। सभी नगरीय निकायों तथा सभी ग्राम पंचायतों में आवेदन लेकर आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा तथा स्वास्थ्य अधिकारी अभियान के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों की तैनाती करें।

कलेक्टर ने कहा कि विकासखण्ड जवा में 48 प्रतिशत तथा गंगेव में 41 प्रतिशत व्यक्तियों के ही आयुष्मान कार्ड बने हैं। शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में निर्धारित लक्ष्य के कम से कम 80 प्रतिशत व्यक्तियों को आयुष्मान कार्ड इस माह जारी किए जाएंगे। इसके लिए व्यापक प्रबंध करें। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति का प्रतिवेदन प्रति दिन प्रस्तुत करें। बैठक में सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now