रीवा जिले में अवैध उत्खनन और परिवहन पर नकेल कसने के लिए अभियान शुरू

रीवा, मप्र। कलेक्टर मनोज पुष्प के निर्देशन में खनिज अमले द्वारा अवैध उत्खनन और परिवहन पर अभियान चलाकर लगातार कार्यवाहियां जारी है। इसी कड़ी में आज खनि निरीक्षक वीर सिंह द्वारा नौबस्ता छीजवार रीवा रोड में खनिज परिवहन के वाहनों की आकस्मिक जांच के दौरान बिना वैध दस्तावेजों के साथ गिट्टी खनिज का परिवहन करते पाए जाने पर दो हाइवा को जप्त कर पुलिस थाना नौबस्ता चौकी में सुरक्षार्त खड़ा कराया गया। सभी में अवैध परिवहन का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। ट्रांसपोर्ट नगर में रेत खनिज के वाहनों की भी जांच की गई।

Leave a Comment

और पढ़ें
error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now