त्योंथर विद्युत संभाग के विद्युत वितरण केंद्र कटरा के लाइन लाइनमैन श्री कामता प्रसाद पटेल एवं श्रीकांत शुक्ला त्योंथर हुए सेवानिवृत्त

त्योंथर रीवा, मप्र। त्योंथर विद्युत संभाग जिला रीवा के कटरा वितरण केंद्र मैं कई वर्षों तक लाइनमैन के पद पर अपनी सेवाएं देने वाले लाइनमैन श्री कामता प्रसाद पटेल और त्योंथर वितरण केन्द्र के श्रीकांत शुक्ला लाइनमैन सेवानिवृत्त हुए । इस अवसर पर दिनांक 4 जनवरी 2023 को सभी अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा विदाई समारोह का आयोजन कटरा और त्योंथर में किया गया, जिसमें त्योथर संभाग के कार्यपालन अभियंता सुशील कुमार यादव, सहायक अभियंता उमेंद्र सिंह ,कनिष्ठ अभियंता संजय गुप्ता , लाइन कर्मचारी सुधाकर मिश्रा भूपेंद्र सिंह, श्रीकांत द्विवेदी पीसी सिंह, श्रीनिवास मिश्रा सहित विभाग के अन्य कर्मचारी भी मौके पर उपस्थित रहे।

विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त लाइनमैन कर्मचारी को दी भावभीनी विदाई

सभी के द्वारा सप्रेम भेंट एवं साल श्रीफल से सम्मानित किया गया। कार्यपालन अभियंता श्री सुशील कुमार यादव ने अपने उद्बोधन में श्री कामता पटेल और श्रीकांत शुक्ला के द्वारा लगन , ईमानदारी एवं निष्ठा से विभाग के प्रति कार्य करने के लिए सराहना की एवं उज्जवल भविष्य एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई। इसी प्रकार वितरण केंद्र त्योंथर में भी श्री श्रीकांत शुक्ला लाइनमैन के सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया जिसमें सभी अधिकारी कर्मचारी ने उन्हें सम्मानित कर उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्जवल भविष्य की कामना की। श्री कांत शुक्ला लगभग 30 वर्षों तक वितरण केंद्र में अपनी सेवाएं दी। सभी अधिकारी कर्मचारियों ने श्री पटेल और श्रीकांत शुक्ला को फूल माला से स्वागत कर उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now