अंतिम मतदाता सूची का हुआ प्रकाशन, जिले की हर विधानसभा का लेखा – ज़ोखा

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 अन्तर्गत एक जनवरी 2023 अर्हता तिथि में आज 5 जनवरी को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया। निर्वाचन कार्यालय द्वारा मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विधानसभावार मतदाताओं की संख्या की जानकारी दी गई। रीवा जिले में कुल मतदाता 1740034 हैं। जिनमें से पुरूष मतदाताओं की संख्या 922937 तथा महिला मतदाताओं की संख्या 817083 है। जिले में 14 थर्ड जेंडर मतदाता हैं तथा जिले का जेंडर रेशियो 885 है।

इस दौरान जानकारी दी गई कि विधानसभा क्षेत्र सिरमौर में 112473 पुरूष, 97885, एक थर्ड जेंडर मतदाता सहित कुल 210359 मतदाता, सेमरिया में 113592 पुरूष, 100898 महिला सहित कुल 214490 मतदाता, त्योंथर में 109457 पुरूष, 95821 महिला सहित कुल 205278 मतदाता तथा मऊगंज विधानसभा क्षेत्र में 113700 पुरूष, 100547 महिला एवं एक थर्ड जेंडर मतदाता सहित कुल 214248 मतदाता हैं।

इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र देवतालाब में 124204 पुरूष, 110141 महिला एवं एक थर्ड जेंडर मतदाता सहित कुल 234346 मतदाता मनगवां में 125338 पुरूष, 109985 महिला सहित कुल 235323 मतदाता, रीवा में 107294 पुरूष, 98217 महिला एवं 10 थर्ड जेंडर मतदाता सहित कुल 205521 मतदाता तथा विधानसभा क्षेत्र गुढ़ में 116879 पुरूष, 103589 महिला एवं एक थर्ड जेंडर मतदाता सहित कुल 220469 मतदाता हैं। जिले में मतदान केन्द्रों की संख्या 2013 है। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर संजीव पाण्डेय सहित मीडिया प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
Email

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

ट्रेंडिंग खबर

today rashifal

हमसे जुड़ने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना आवश्यक है... पोर्टल पर आपके द्वारा डाली गयी खबर/वीडियो की सभी जानकारी घटनास्थल और घटना का समय सही और तथ्यपूर्ण है तथा घटना की खबर आपके क्षेत्र की है।अगर खबर में कोई जानकारी/बात झूठी या प्रोपेगेंडा के तहत पाई जाती है तो इसके लिए आप ही ज़िम्मेदार रहेंगे।