धान उपार्जन करने वाले किसानों को 311 करोड़ का भुगतान मंजूर

जिले में अब तक हुई 31.95 लाख क्विंटल धान की खरीद

रीवा, मप्र। जिले के 123 खरीदी केन्द्रों में पंजीकृत किसानों से निर्धारित समर्थन मूल्य 2040 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान का उपार्जन किया जा रहा है। जिले में अब तक 51161 किसानों से 31 लाख 95 हजार 249 क्विंटल धान का उपार्जन किया गया है। इस संबंध में जिला आपूर्ति नियंत्रक ओपी पाण्डेय ने बताया कि धान उपार्जन के लिए अब तक 57 हजार 516 किसानों ने स्लॉट बुक किए हैं। जिले में 24 गोदाम स्तरीय खरीदी केन्द्रों में धान का उपार्जन किया जा रहा है। अब तक कुल खरीदे गये धान में से 26 लाख 83 हजार 535क्विंटल धान का परिवहन करके सुरक्षित भण्डारण कराया गया है। कुल खरीदी गयी धान में से 50 हजार 358क्विंटल धान रिजेक्ट की गयी। इसमें से अपग्रेड होने के बाद 40 हजार 790क्विंटल धान की खरीद की गयी। किसानों को अब तक 311 करोड़ 33 लाख रूपये के भुगतान मंजूर किये गये हैं। इनमें से 289 करोड़ 98 लाख रूपये का भुगतान किसानों के बैंक खाते में पहुंच गया है। उपार्जित धान के भुगतान के लिए 1844 ई-भुगतान आदेश जारी कर दिये गये हैं। शेष लंबित राशि का दो से तीन दिनों की अवधि में किसानों के बैंक खाते में भुगतान कर दिया जायेगा।

Leave a Comment

और पढ़ें
error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now