बघेड़ी चौराहा एवं मंत्री चौराहा पर फुट ओवर ब्रिज को लेकर अधिकारिक निर्देश

www.vindhyaalert.com

चाकघाट। मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम के मुख्य अभियंता आशुतोष मिश्रा ने मनगवां से चाकघाट रोड तथा सोहागी घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने सोहागी घाट के कई स्थानों में सड़क में तत्काल सुधार के निर्देश दिए। मुख्य अभियंता ने मौके पर उपस्थित बंसल पाथवे के जनरल मैनेजर उमेश मिश्रा को रोड डिवाइडर पर एंटीग्लेयर तथा स्क्रीन लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहाँ आवश्यक हो वहाँ पहाड़ की तत्काल कटाई करके सड़क को चौड़ा करें। सड़क में पर्याप्त संख्या में संकेतक तथा सोलर ब्लिंक लाइट लगाएं। सड़क सुधार के लिए तैयार किए गए प्रस्ताव का भी मुख्य अभियंता द्वारा अवलोकन किया गया।

आशुतोष मिश्रा ने मनगवां-चाकघाट सड़क में बघेड़ी चौराहा एवं मंत्री चौराहा पर प्रस्तावित फुट ओवर ब्रिज के संबंध में भी अधिकारी को निर्देश दिए। उन्होंने मनगवां से चाकघाट के बीच खराब हुई सड़क में तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के समय संभागीय प्रबंधक एचएनएस गौतम, रेसिडेंट इंजीनियर अमरनाथ सिंह, एनएचआई के प्रतिनिधि उत्कर्ष गौरव तथा निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

वीडियो देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

हाईवे पर लग रही हलकी चक्तियाँ चंद दिनों की मेहमान
मनगवां से चाकघाट मार्ग जगह – जगह से छतिग्रष्त हो चूका है जिसकी मरम्मत बेहद ही घटिया तरीके से की जा रही है। हाल ही में चाकघाट से बघेड़ी तक सड़क पर जो चक्तियाँ लगाई गई थी महज कुछ ही दिनों में जर्जर होने लगी हैं। साथ ही एक और बात जिस पर शायद अधिकारीयों का ध्यान नहीं गया है और वो है सकेतांक। सोहागी पहाड़ ही नहीं पूरे त्योंथर तहसील क्षेत्र में सड़क के अगल – बगल लगने वाले स्कूल, अस्पताल, गति सीमा आदि संकेतांक नज़र ही नहीं आते , जिसकी वजह से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

सड़क निर्माण में लापरवाही कब तक
प्रायः देखा गया है कि हाल फ़िलहाल में बनी सड़के महज़ कुछ साल – महीने में जगह – जगह से उखड़ चुकी हैं जबकि उन्ही सड़क के कुछ काम अब तक पूरे नहीं हुए हैं। अभी बन रही सड़के भी मानक गुणवत्ता के आसपास भी नहीं टिक रही हैं फिर चाहे वो राजापुर मार्ग हो या सोहागी से डीह मार्ग। जानकरी के मुताबिक ना तो मानक के हिसाब से सामान इस्तेमाल हो रहे और ना ही बनाने का तरीका। जबकि पिछले कुछ सालों से ढह रहे रास्तों से सीख लेकर निर्माण कि गुणवत्ता पर ध्यान देना चाहिए।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now