गर्लफ्रेंड को बेरहमी से पीटना पंकज पर पड़ा भारी : Full Story

रीवा जिले के मऊगंज में युवती को लात-घूसों से बेरहमी से पीटने वाले फ़रार आरोपी युवक को पुलिस ने उत्तरप्रदेश के मिर्जापुर से गिरफ्तार कर लिया है तो वहीं आरोपी के घर को राजस्व टीम द्वारा जेसीबी से जमींदोज कर दिया गया है। मामले को लेकर लापरवाही बरतने पर मऊगंज थाना प्रभारी श्वेता मौर्य को भी निलंबित कर दिया गया है।

मऊगंज, रीवा। कुछ दिनों पहले सोशल मिडिया में तेजी से वायरल एक वीडियो ने पूरे जिले को देश भर में शर्मसार कर दिया है। वायरल वीडियो में इतनी बर्बरता दिखी कि जिसने भी देखा उसके रोंगटे खड़े हो गए। इस मामले में मऊगंज एसडीओपी नवीन तिवारी ने जानकारी दी कि ” 21 दिसंबर की दोपहर पीड़ित युवती को आरोपी युवक पंकज त्रिपाठी जिसकी उम्र 24 है, मऊगंज से 20 किलोमीटर दूर ढेरा गांव ले गया था। जहाँ रास्ते में युवती द्वारा शादी की बात करने पर वह युवती पर बुरी तरह भड़का गया और उसे पीटने लगा। आरोपी पंकज युवती को लात – घूंसों से इतनी बेरहमी से पीट रहा था कि युवती बेहोश हो गई।”

वीडियो देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

आरोपी युवक द्वारा युवती को बालों से खींचते हुए नीचे पटक दिया गया और फिर उसके चेहरे पर ताबड़तोड़ लातें मारी गई और आरोपी का साथी भारत साकेत वीडियो बनाता रहा।

मौके पर गांव वालों ने बुलाई पुलिस
सरे राह युवती को पिटता देख कुछ ग्रामीणों द्वारा मौके पर पहुँच कर बीच बचाव किया गया , वहीं डायल 100 को भी सूचना दी गई। लेकिन पुलिस द्वारा पीड़ित युवती को अस्पताल में भर्ती करा आरोपी युवक के खिलाफ महज़ धारा 151 के तहत मामला दर्ज कर खानापूर्ति की गई। जिसके बाद आरोपी को सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया, जहाँ आरोपी युवक को आसानी से जमानत मिल गई।

  • मारपीट कि वजह से पीड़िता के जबड़े में गंभीर चोट
  • युवती रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर, डॉक्टरों ने कहा कि मुंह में कई बार लात लगी है
  • एसजीएमएच के डॉक्टरों द्वारा युवती का इलाज़ जारी

सारा खेल सोशल मीडिया ने कर दिया फेल
मामले में बवाल 24 दिसंबर को मचा जब इस घटनाक्रम या ये कहिये बर्बरता का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ। जानकारी के मुताबिक भारत साकेत द्वारा युवती के साथ हुई बर्बरता को सोशल मीडिया में पोस्ट किया गया , जिसके बाद देश भर से सोशल मीडिया के जरिये लोगों ने जमकर आपत्ति जताई और ऐसी बर्बरता का विरोध शुरू कर दिया। ऐसे में पुलिस ने सोशल मीडिया पर अपलोड करने वाले भारत साकेत को पकड़ा और पीड़िता के परिजनों से मामले को लेकर जानकारी इकठ्ठा की। फिर शनिवार को केस दर्ज कर कार्यवाई शुरू कर दी।

छोटी – छोटी ख़बरों के लिए फेसबुक पेज पर जाएँ

आरोपी पंकज कि तलाश में पुलिस पहुंची मिर्जापुर
सूत्रों के मुताबिक युवती के साथ बेरहमी से मारपीट करने वाले मुख्य आरोपी पंकज को शनिवार देर रात उत्तरप्रदेश के मिर्जापुर में एक रिश्तेदार के यहाँ से गिरफ्तार कर लिया गया था। हालाँकि वीडियो बनाने वाले भारत साकेत को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। फ़िलहाल दोनों को मऊगंज कोर्ट में पेश किया कर दिया गया है।

मामले कि जाँच एडिशनल एसपी को सौंपी गई
रीवा जिले के एसपी नवनीत भसीन द्वारा जानकरी दी गई कि मामले में थाना प्रभारी श्वेता मौर्या ने लापरवाही बरती है जिसके कारण उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है। मामले कि जांच एडिशनल एसपी मऊगंज विवेक कुमार लाल को सौंपी गई है और दूसरी तरफ राजस्व व पुलिस अफसरों की मौजूदगी में आरोपी के घर को जमींदोज कर दिया गया है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now