जिले भर में किसानों को 188 करोड़ रुपए का हुआ भुगतान

old

किसानों को उनकी उपज का अधिकतम मूल्य देने के लिए जिले भर में 123 खरीदी केन्द्रों में पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान का उपार्जन किया जा रहा है। अब तक जिले में 31 हजार 313 किसानों से 18 लाख 38 हजार 660 क्विंटल धान की खरीद की गई है। इस संबंध में कलेक्टर मनोज पुष्प ने बताया कि इस धान की कुल कीमत लगभग 375 करोड़ रुपए है। इसमें से 188 करोड़ रुपए की राशि किसानों के पंजीकृत बैंक खाते में प्रदान कर दी गई है। शेष राशि में से 120 करोड़ 74 लाख रुपए के ईपीओ जनरेट हो गए हैं। इनकी राशि बैंकों को जारी कर दी गई है जो शीघ्र ही किसानों के खाते में पहुंच जाएगी। अब तक खरीदे गए धान में से 12 लाख 32 हजार 400 Ïक्वटल धान का परिवहन करके सुरक्षित भण्डारण कराया गया है। शेष धान का परिवहन किया जा रहा है।

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now