खरीदी केन्द्र में अनुचित राशि की मांग करने वालों पर होगी कार्यवाही

खरीदी केन्द्र में धान के भरने, सिलाई, तौल आदि की नि:शुल्क सुविधा दी गई है।

कलेक्टर मनोज पुष्प ने किसानों से अपील करते हुए कहा है कि जिले में पूरी पारदर्शिता से धान का उपार्जन किया जा रहा है। सभी खरीदी केन्द्रों में किसानों को दी जाने वाली सुविधाओं के पोस्टर-बैनर लगाए गए हैं। खरीदी केन्द्र में धान के भरने, सिलाई, तौल आदि की नि:शुल्क सुविधा दी गई है। धान में अनावश्यक पदार्थ होने पर उसकी सफाई के लिए अधिकतम 20 रुपए प्रति क्विंटल की राशि निर्धारित की गई है। शेष सभी सुविधाएं नि:शुल्क हैं। किसान से खरीदी केन्द्र में यदि कोई व्यक्ति अनुचित राशि की मांग करता है तो तत्काल शिकायत दर्ज कराएं। संबंधित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

धान में अनावश्यक पदार्थ होने पर उसकी सफाई के लिए अधिकतम 20 रुपए प्रति क्विंटल की राशि निर्धारित की गई है।

कलेक्टर ने कहा कि पहले आएं-पहले पाएं के अनुसार पंजीकृत किसानों से धान का उपार्जन किया जा रहा है। किसान अपनी सुविधा के अनुसार जिले के किसी भी खरीदी केन्द्र में स्लॉट बुक करके उपार्जन के लिए धान दे सकते हैं। खरीदी केन्द्र में क्रम से किसानों से धान लेकर उसका सुरक्षित भण्डारण कराया जा रहा है। सभी समिति प्रबंधक किसानों को दी जाने वाली सुविधाओं का बोर्ड अनिवार्य रूप से लगाएं साथ ही सभी सुविधाएं भी उपलब्ध कराएं। उपार्जित धान को खरीदी केन्द्र में स्टेकिंग करके रखें जिससे इसका शीघ्रता से परिवहन किया जा सके।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now