लोक निर्माण विभाग द्वारा चलाया गया वृक्षारोपण का महाभियान, रोपे गए दो हजार पौधे

लोक निर्माण विभाग मंत्री श्री राकेश सिंह की पहल पर पर्यावरण संरक्षण के लिए विभाग द्वारा वृक्षारोपण का महाभियान चलाया गया। महाभियान में लोक निर्माण विभाग संभाग क्रमांक एक रीवा के अन्तर्ग चिन्हित स्थानों पर लगभग दो हजार पौधों का रोपण किया गया। वृक्षारोपण महाभियान में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष तथा विधायक देवतालाब श्री गिरीश गौतम ने वृक्षारोपण किया तथा अभियान की सराहना की। राजनिवास सर्किट हाउस में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने पौधा रोपित किया। मुख्य अभियंता संजय खाण्डे, कार्यपालन यंत्री नितिन पटेल तथा एससी वर्मा द्वारा भी पौधारोपण में भागीदारी निभाई गयी। इसी प्रकार गोविंदगढ़, मऊगंज, सिरमौर और देवतालाब में भी विभाग के अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने पौधे रोपित किए।

Leave a Comment

और पढ़ें
error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now