डिंडोरी। कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने विकासखंड डिंडौरी के ग्राम गणेशपुर में नवनिर्मित पंचायत भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पंचायत भवन निर्माण की राशि लगभग 40 लाख रुपए सरपंच , सचिव और पंचायत के द्वारा पूर्ण रूप से निकाल लिया गया है। कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सचिव श्री भागवत प्रसाद यादव के विरुद्ध निलंबन करने तथा सरपंच श्री अमर सिंह पट्टा से राशि की वसूली एवं दंडात्मक कार्यवाही के करने को कहा।
निरीक्षण में पाया गया कि पंचायत भवन निर्माण के लिए आवंटित लगभग 40 लाख रुपये की राशि सरपंच, सचिव और पंचायत द्वारा पूरी तरह निकाल ली गई है, लेकिन मौके पर भवन का निर्माण अधूरा पड़ा है।
कलेक्टर ने स्पष्ट कहा है कि सरकारी राशि के दुरुपयोग को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मामले में जवाबदेही तय की जा रही है। अब देखना होगा कि 3 दिन में भवन बनता है या प्रशासन बड़ी कार्रवाई करता है।
Views: 21





