मतदाता सूची में दावे-आपत्तियाँ 25 मई तक प्राप्त की जाएंगी

जिले भर में नगरीय निकायों तथा पंचायतराज संस्थाओं के निर्वाचन के लिए फोटोयुक्त मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य किया जा रहा है। मतदाता सूची के संबंध में दावे-आपत्तियाँ 25 मई तक प्राप्त की जाएंगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने कहा है कि दावे-आपत्तियों के लिए सिर्फ आज का ही दिन ही शेष हैं। अत: अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में जुड़वाएं और पूरी पारदर्शिता के साथ मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य करें। उन्होंने बताया कि दावे-आपत्तियों के निराकरण के बाद 18 जून को मतदाता सूची का अंतिम रूप से प्रकाशन किया जायेगा।

Leave a Comment

और पढ़ें
error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now