ई-टोकन उर्वरक वितरण, प्राकृतिक खेती, नरवाई प्रबंधन एवं संतुलित उर्वरक की दी गई जानकारी

कृषि वर्ष 2026 के क़ृषि रथ कार्यक्रम अन्तर्गत विकासखंड गंगेव के ग्राम पंचायत पताई, पन्गड़ी, मदरी में क़ृषि रथ का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत स्तर पर तीन चरणों में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से किसानों को कृषि एवं संबद्ध विषयों जैसे पशुपालन, उद्यानिकी, मत्स्य पालन, डेयरी, कुक्कुट पालन, रेशम पालन एवं कृषि अभियांत्रिकी से संबंधित योजनाओं और नवीन तकनीकों की जानकारी दी जा रही हैं । कृषि रथ अभियान का मुख्य उद्देश्य किसानों एवं कृषि वैज्ञानिकों के बीच सीधा संवाद स्थापित कर वैज्ञानिक एवं आधुनिक कृषि तकनीकों का प्रचार-प्रसार करना है।

क़ृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएम कुरवंशी द्वारा किसानों को ई-विकास प्रणाली अंतर्गत ई-टोकन उर्वरक वितरण व्यवस्था, जैविक एवं प्राकृतिक खेती, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन, कीट एवं रोग प्रबंधन, फसल विविधीकरण, पराली प्रबंधन तथा खरीफ पूर्व खेत समतलीकरण, जल संरक्षण एवं संवर्धन जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। कृषि विज्ञान केन्द्र के कृषि वैज्ञानिक एवं किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के अधिकारी किसानों को आधुनिक कृषि पद्धतियों एवं विभागीय योजनाओं से अवगत करा रहे हैं। साथ ही उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन, डेयरी, कुक्कुट एवं कृषि अभियांत्रिकी विभाग द्वारा भी योजनाओं की जानकारी एवं समसामयिक सलाह प्रदान की दी जा रही हैं।

बलराम ई-विकास एप द्वारा ई-टोकन उर्वरक वितरण आधारित व्यवस्था प्रारंभ की है जिसके माध्यम से जिले के किसान भाई अपने आधार सत्यापित ओटीपी से लॉगिन कर अपनी इच्छा अनुसार उर्वरक फुटकर विक्रेता का चयन कर ई-टोकन से खाद की बोरी प्राप्त कर सकते हैं। बलराम ई-विकास ऐप द्वारा ई-टोकन उर्वरक वितरण आधारित व्यवस्था प्रारंभ की है जिसके माध्यम से जिले के किसान भाई अपने आधार सत्यापित ओपीटी से लॉगिन कर अपनी इच्छा अनुसार उर्वरक फुटकर विक्रेता का चयन कर ई-टोकन से खाद की बोरी प्राप्त कर सकते हैं। सभी किसानों से जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग द्वारा अपील की गई है कि वे इस डिजिटल सुविधा का अधिक से अधिक उपयोग करें। किसान अपने क्षेत्र के कृषि विस्तार अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।

सटीक और निष्पक्ष खबरों के लिए जुड़ें विंध्य अलर्ट से – वॉट्सएप ग्रुप के लिए क्लिक करें

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now